spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने दर्ज कराए बयानसुखबीर बादल ने गोलीकांड की जिम्मेदारी मानी थी




चंडीगढ़ | बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बयान दर्ज कराते हुए दावा किया है कि सुखबीर बादल ने गोलीकांड की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। यह दावा आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने वीरवार को किया। उन्होंने कहा कि एसआईटी के सामने ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी के दौरान सुखबीर ने जिम्मेदारी स्वीकार की थी। इस संबंध में उनकी पेशी व कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग श्री अकाल तख्त साहिब के पास है। बहबल कलां गोलीकांड जांच में आम आदमी पार्टी ने किया दावा शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जितने चाहे मामले दर्ज कर लिए जाएं, वे न तो जेल जाने से डरते हैं और न ही राजनीतिक दबाव के आगे झुकेंगे। बादल ने आरोप लगाया कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ मिलकर उन्हें एक झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व जत्थेदार उनके शब्दों और भावनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, जो मर्यादा के खिलाफ है। ज्ञानी रघवीर सिंह अब आप के सक्रिय सदस्य की तरह व्यवहार कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles