spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bathinda Police Arrest 4 Drug Smugglers With 27,000 Pills From Haryana



बठिंडा की तलवंडी साबो पुलिस ने नशा-विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गाड़ी से 27,000 नशीली गोलियां बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर हरियाणा से नशीली गोलियां लाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क

.

तलवंडी साबो पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अमरीक सिंह ग्रेवाल ने बताया कि कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मलकाना रोड पर नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 27,000 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तुरंत नशीली गोलियों को जब्त कर गाड़ी में सवार चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि ये नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

अधिकतर आरोपी हरियाणा के रहने वाले

आरोपियों की पहचान बिट्टू सिंह पुत्र दर्शन सिंह (निवासी गांव कालियावाली, जिला सिरसा, हरियाणा), भारत भूषण पुत्र कश्मीरी लाल (निवासी गांव कालियावाली, जिला सिरसा, हरियाणा), जगसीर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह (निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा) और मनी सिंह पुत्र सतनाम सिंह (निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा) के रूप में हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles