spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर आंधी से तबाही:पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित; बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत




पठानकोट में गुरुवार शाम तेज तूफान और बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि, पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक पेड़ गिरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हाईवे हो गया वन-वे तेज तूफान के कारण पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे का एक हिस्सा बाधित हो गया और मार्ग वन-वे हो गया। पेड़ गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। पेड़ गिरने से रास्ता बंद राहगीर साहिल ने बताया कि तेज तूफान के दौरान हाईवे पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे यातायात धीमा है। एक अन्य राहगीर आकाश ने भी बताया कि वह काफी समय से जाम में फंसे हुए हैं और लोगों को काफी परेशानी हो रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles