spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा पुलिस ने 4 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:166 ग्राम हेरोइन, 110 नशीली गोलियां बरामद; तीन मामले दर्ज




पंजाब सरकार के चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 166 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके और इसमें जुड़े अन्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जानिए कहां-कहां से हुई गिरफ्तारी पहली कार्रवाई थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में की गई। 26 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे गांव जवाहर सिंह वाला में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी मानूंके को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 110 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई में, उसी दिन शाम करीब 6:45 बजे थाना समालसर पुलिस ने नहर की पटरी, वैरोके रोड समालसर पर गश्त के दौरान अवतार सिंह उर्फ बंटी निवासी पंजगराई कलां को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई सीआईए स्टाफ मोगा और थाना सिटी साउथ पुलिस ने संयुक्त रूप से बाबा मल्लण शाह रोड, मोगा क्षेत्र में छापेमारी कर की। गुप्त सूचना के आधार पर महावीर उर्फ अजे निवासी मसीता और जगदीप सिंह उर्फ वीरू निवासी बुक्कणवाला रोड, मोगा को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के कब्जे से कुल 151 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles