![]()
हरियाणा के नारनौल में मालगाड़ी के आगे कूदकर एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कनीना के गांव उच्चत निवासी यादराम (46) के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतक का नागरिक अस्पाल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी नारनौल के इंचार्ज कैलाशचंद ने बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव पटीकरा की नदी के पास किलोमीटर नंबर 50 के चार के नजदीक कनीना के गांव उच्चत के यादराम नामक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने शव की पहचान की चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उसकी शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच शव की पहचान की। बीमारी के कारण परेशान था पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि यादराम कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते ही उसने परेशान होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
Source link
नारनौल में ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने किया सुसाइड:बीमारी से परेशान होकर उठाया कदम; उच्चत गांव का रहने वाला







