![]()
पानीपत जिले की नई अनाज मंडी इसराना में आज मंडी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जयकरण जागलान को सर्वसम्मति से दोबारा मंडी एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आढ़तियों ने गहन चर्चा कर उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में मंडी के सभी आढ़ती उपस्थित थे। प्रधान जयकरण जागलान ने शुरुआत में प्रधान पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि जो भी इस पद की लालसा रखता है, वह आगे आकर इसे ग्रहण करे। उन्होंने संगठन के लिए ईमानदारी से कार्य करने वाले व्यक्ति को समर्थन देने की बात कही। इसके बाद आढ़ती संगठन में काफी चर्चा हुई। गेहूं खरीद सीजन में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा जयकरण जागलान को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गेहूं खरीद सीजन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इनमें परिवहन और उठान जैसे मसले प्रमुख थे। इन समस्याओं के समाधान के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रधान के साथ मिलकर कार्य करेगी। किसानों की समस्याओं को हल करने का कार्य किया जाएगा इस समिति में विकास घनघस, नरेंद्र दांगी, अशोक पूनिया, बिजेंदर लटवाल, योगेश जागलान और सत्यनारायण भाउपुर को शामिल किया गया है। प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि मंडी में आढ़तियों के साथ-साथ किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने का कार्य किया जाएगा। सभी के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया जयकरण जागलान ने सभी के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। बैठक में विकास घणघस, वीरेंद्र जागलान, कुलदीप मलिक, प्रवीण घनघस, महावीर सिंह, संजीत कुमार, राजवीर, रामशरण और राजरुप सरपंच सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Source link
जयकरण जागलान फिर बने इसराना मंडी एसोसिएशन के प्रधान:पानीपत में अनाज मंडी की बैठक में फैसला, किसानों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन







