spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना के नागरिक अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर:58 गर्भवती की जांच हुई, 200 से अधिक महिलाओं ने लिया लाभ




प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागरिक अस्पताल उचाना में एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 58 गर्भवती महिलाओं सहित 200 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन रमेश पांचाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की नियमित जांच की और उन्हें सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को दी गई जरूरी सलाह डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में इस अभियान ने लाखों महिलाओं को लाभान्वित किया है और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने का आग्रह किया। शिविर में मौजूद महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस दौरान डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. गीता ढांडा, डॉ. सरिता, शकुंतला, निशा और सुमन सहित अस्पताल का स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles