spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में बुजुर्ग दंपति से लूट की कोशिश नाकाम:राहगीरों ने दो आरोपियों को दबोचा, दूसरे युवक ने भी लगाया लूट का आरोप




मोगा के बड्डूवाल गांव के पास एक बुजुर्ग दंपति से लूट के प्रयास के बाद राहगीरों ने दो कथित लुटेरों को पकड़ लिया। घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति ने भी इन्हीं युवकों पर पहले लूटपाट करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग दंपति मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। सुनसान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियारों से डराकर लूटने की कोशिश की। दंपति के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मौके पर ही कथित लुटेरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की पिटाई भी की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले में तब नया मोड़ आया जब एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि इन्हीं युवकों ने उसके साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित ने बताया कि उसका डिस्कवर मोटरसाइकिल कोट ईसे खां के पास छीन लिया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में इन युवकों की पहचान की पुष्टि की है और कार्रवाई की मांग की है। गांव बड्डूवाल निवासी उजागर सिंह ने इस संबंध में धर्मकोट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles