spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन पर विवाद:पट्टिका पर लिखा गया शिलान्यास, मंडल अध्यक्षों की नाराजगी बनी चर्चा का विषय




हरियाणा के नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन विवादों में आ गया। उद्घाटन के समय कई चूक हुई। जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहली चूक कार्यालय के उद्घाटन पट्‌ट पर उद्घाटन की बजाए शिलान्यास लिखना व दूसरी चूक मंडल अध्यक्षों की नाराजगी है। आज नारनौल में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन था। उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी आए थे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी कार्यक्रम में रही। इस दौरान सबसे पहले उद्घाटन पट्‌ट पर कार्यालय का उद्घाटन की जगह शिलान्यास लिखा था। हालांकि सीएम व वहां पर आए नेताओं ने भी इसको नहीं पढ़ा। सोशल मीडिया पर छाया शाम को डीआईपीआरओ व भाजपा की ओर से जब उद्घाटन के फोटो आए तो उसमें शिलान्यास लिखा दिखाई दिया। जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर छाई रही। वहीं कई सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने भी इसको अपने प्लेटफार्म पर डाला। नाराज हुए मंडल अध्यक्ष वहीं दूसरी ओर मंडल अध्यक्षों को भी नाराजगी उद्घाटन समारोह में रही। मंडल अध्यक्षों का नाम सीएम के स्वागत के लिए लिया जा रहा था। मगर उनको मंच पर जगह नहीं मिली न ही उनका नाम पुलिस को दी गई सूची में शामिल किया गया। जिसके कारण मंडल अध्यक्ष नाराज हो गए तथा वहां पर धरने पर बैठ गए। जिला प्रधान ने मनाया बाद में जिला प्रधान यतेंद्र यादव ने धरने पर भाजपा कार्यालय में बैठे मंडल अध्यक्षों के सामने हाथ पैर जोड़कर उनको मनाया। जिसकी भी एक वीडियो बाद में वायरल हुई है। इससे भाजपा की फूट खुलकर सामने आई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles