spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार मॉर्च्युरी में चूहों ने महिला का शव कुतरा, हंगामा:परिजन बोले- माथे की खाल खाई, आज पोस्टमॉर्टम होना था; डिलीवरी के दौरान मौत हुई




हिसार के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखी महिला की बॉडी को चूहे ने कुतर दिया। परिजन रविवार सुबह जब मॉर्च्युरी पहुंचे तो चूहे घूमते दिखाई दिए। जब फ्रीजर में महिला का शव देखा तो उसके माथे पर एक बड़ा कट का निशान मिला। गुस्से में परिजनों ने अस्पताल कैंपस में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला को कोई चोट नहीं लगी थी, लेकिन अब माथे की स्किन (खाल) गायब है। बॉडी के पास ही चूहा कुछ खा रहा था। दरअसल, गर्भवती की सिजेरियन डिलीवरी हांसी के सरकारी अस्पताल में हुई थी। सर्जरी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद शनिवार को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया था, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। आज महिला का पोस्टमॉर्टम होना था। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… पति बोला-बेड की पूरी चादर खून से सनी थी पति सुभाष ने बताया-कोमल को 5 जून को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोमल को डॉक्टरों ने दो दिन भर्ती रखा। उसका ठीक से इलाज नहीं किया। शनिवार शाम को मैं उससे मिलने वार्ड में गया तो वो दर्द से तड़प रही थी। कोमल ने पांव दबाने को कहा। मैं जब बिस्तर पर बैठा तो देखा ब्लिडिंग हो रही थी। बेड की पूरी चादर खून से सनी हुई थी।

गलत ऑपरेशन करने का आरोप सुभाष का कहना है- शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे कोमल ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी स्वस्थ है। करीब 6 साल पहले कोमल की शादी हुई थी। ये कोमल का पहला बच्चा था। डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन गलत किया। डिलीवरी के बाद ही कोमल की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। पूरा बेड खून से भर गया। मैं जाकर डॉक्टर को बुलाकर लाया और उन्होंने कहा घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा खून की कमी है आप इनको हिसार ले जाओ। डॉक्टरों ने 6 से 7 इंजेक्शन लगाए और रेफर कर दिया मगर हिसार लाते लाते कोमल ने दम तोड़ दिया।

जेठानी बोली-अब बच्ची कौन संभालेगा कोमल की जेठानी रूबी बच्ची को गोद में उठाए, यही सवाल पूछ रहीं थी कि अब इस बच्ची को कौन संभालेगा। यह सवाल करके रूबी फूटकर रोने लगी। बोलीं-शादी की 6 साल बाद मां बनने को लेकर कोमल बहुत उत्साहित थी। कहती थी-अपने बच्चे को पलकों में बैठाकर रखूंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles