![]()
सांपला में रोहतक-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) स्थित रोहद टोल प्लाजा पर 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती और स्वामी शंकरानंद महाराज का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में रोहद टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सांपला नगर पालिका के नवनियुक्त पार्षदों ने भी गुरुजनों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। वार्ड नंबर 3 के पार्षद महेश कुमार बंसल ने बताया कि स्वामी जी के आगमन की खबर से श्रद्धालुओं में उत्साह था और सैकड़ों लोग उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्वामी राघवेन्द्र भारती के साथ आए अन्य संत-महात्माओं का भी सम्मान किया। अपने आशीर्वचन में पूज्य स्वामी राघवेन्द्र भारती ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को खेल-कूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म के सिद्धांतों पर चलकर जीवन को सार्थक एवं सफल बनाने का मार्ग बताया। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।
Source link
सांपला पहुंचने पर स्वामी राघवेंद्र भारती का स्वागत:संतों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद







