spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिरोजपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बेकाबू कार:CCTV में कैद हुआ हादसा; चार सवारों में एक युवती घायल, अस्पताल रेफर




फिरोजपुर-तलवंडी भाई रोड पर शनिवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जो फिरोजपुर से तलवंडी भाई की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरती है और हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं। स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में एक युवती घायल हो गई, जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायल युवती को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। थाना कुलगढ़ी के पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग फिरोजपुर के निवासी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं वायरल सीसीटीवी वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles