spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ में विकास को रफ्तार: 21 करोड़ के काम जारी:डीएमसी अभिनव सिवाच की दो टूक- विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं




बहादुरगढ़ शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है। वर्तमान में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि 22 करोड़ 40 लाख रुपए के नए कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन कार्यों का वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। डीएमसी अभिनव सिवाच ने बताया कि 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से होने वाले 9 नए विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे कराए जाएंगे। मेट्रो लाइन के नीचे सौंदर्यीकरण कार्य में मिली लापरवाही
डीएमसी ने बताया कि मेट्रो लाइन के नीचे चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आईं। इस पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और कार्य में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सुभाष नगर में किया निरीक्षण, लिए सैंपल डीएमसी अभिनव सिवाच ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और तकनीकी अधिकारियों के साथ सुभाष नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles