![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज युवा कांग्रेस केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। युवा कांग्रेस आज NEET और CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में सेक्टर-3 में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। युवा कांग्रेस ने सरकार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा। निशांत ने कहा कि देशभर में छात्र दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री के नाम देंगे ज्ञापन कटारिया ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और छात्र कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। आवास पर सुरक्षा के इंतजाम उधर, युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। आवास से पहले ही दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई और अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया है।
Source link
युवा कांग्रेस करेगी CM आवास का घेराव:मुख्यमंत्री के नाम देंगे ज्ञापन, पेपर लीक को लेकर रोष प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र सेक्टर-3 में सुरक्षा कड़ी







