spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर के गुरुद्वारा संगतसर साहिब में आग:श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो पावन स्वरूपों को नुकसान, SGPC के अधिकारी करेंगे जांच




अमृतसर -अमृतसर के वडाली क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा संगतसर साहिब में देर रात आग लग गई। इस घटना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरूप प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे के सुखासन स्थल पर रात में चल रहा एक पंखा अधिक गर्म हो गया। इससे पंखे में आग लग गई और वह नीचे गिर गया। इसी के प्रभाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरूपों को नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि दोनों स्वरूपों की जिल्दों को नुकसान हुआ है, जबकि उनके पावन अंग सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की धर्म प्रचार कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। धर्म प्रचार कमेटी इस घटना संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेगी। प्रभावित पावन स्वरूपों को भी मर्यादा अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन भी इस मामले पर नजर रखे हुए है। हालांकि, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि वे एसजीपीसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles