spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने का भंडाफोड़:सीआईए टीम ने की मकान पर रेड, एक गिरफ्तार डुप्लीकेट माल जब्त किया




पलवल में हथीन सीआईए की टीम ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नामी कंपनियों के भारी मात्रा में नकली प्रोटीन डिब्बे बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाता गांव निवासी कुलभूषण के रूप में हुई है। हथीन सीआईए प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि उनकी टीम एएसआई विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पलवल बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें ग्लैनबीया कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि लोकेश कुमार ने सूचना दी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी सूचना के अनुसार, किठवाड़ी चौक पर दुकान चलाने वाला कुलभूषण अपने भाई के साथ मिलकर भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है। इस सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आरोपी कुलभूषण को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके घर के अंदर से ग्लैनबीया कंपनी के 96 डिब्बे सहित भारी मात्रा में नकली फूड प्रोडक्ट्स और प्रोटीन के डिब्बे बरामद किए गए। नकली सप्लीमेंट जब्त किया गया पुलिस ने बरामद सभी नकली सप्लीमेंट्स को जब्त कर लिया है। आरोपी कुलभूषण के खिलाफ शहर थाना पलवल में ट्रेड मार्क एक्ट, कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस कार्य में उसके साथ संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि इस गिरोह से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles