spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में 20 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर अरेस्ट:तारागढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा; मोटरसाइकिल भी किया जब्त




पठानकोट में आज तारागढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 तस्करों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तारागढ़ क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य उनसे गहन पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस की नशा तस्करों को चेतावनी थाना प्रभारी ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोग इस अवैध धंधे को तुरंत छोड़ दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा बेचते या तस्करी करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles