spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab-Chandigarh top news; Ludhiana | Jalandhar | Amritsar


लुधियाना के सिविल अस्पताल को पीटते हुए हमलावर।

लुधियाना के सिविल अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो

.

अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम गालियां देते रहे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ में वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो लगाया, महिला से 49.91 लाख रुपए ठगे

चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख रुपए गंवा बैठी। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया।

यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-18 निवासी गगनदीप कौर (57 साल) के अनुसार, उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखा, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कथित तौर पर एक निवेश योजना का प्रचार करती नजर आ रही थीं। वीडियो में दावा किया गया था कि योजना सेबी से रेगुलेटेड है और 21 हजार रुपए निवेश करने पर महीने के अंत तक 3 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा। वीडियो के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपनी जानकारी दर्ज की और 21 हजार रुपए जमा करा दिए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles