![]()
रेवाड़ी के हनुमान मंदिर से चांदी के छत्र और नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान आनंद पांडे और अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं और रेवाड़ी में किराए पर रहते थे। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र सोनी ने 28 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 27 मई की रात को भैंरू चौक स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के 7 छत्र और दानपात्र से नकदी चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल मामले की गंभीरता को देखते हुए, सीआईए रेवाड़ी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस ने इस चोरी में संलिप्त दोनों आरोपियों, आनंद पांडे और अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 1.058 किलोग्राम वजन के टूटे हुए चांदी के छतर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
रेवाड़ी मंदिर से चोरी करने वाले 2 युवक अरेस्ट:7 छत्र और हजारों की नकदी चुराई, यूपी के रहने वाले, 1.58 किलो चांदी बरामद







