spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीचेवाल में संत अवतार सिंह की याद में अत्याधुनिक जिम:कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह और संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने किया उद्घाटन




कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गांव सीचेवाल में पर्यावरण शिरोमणि संत अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी समागम के पावन अवसर पर युवाओं को सेहतमंद और नशामुक्त रखने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गांव में अत्याधुनिक “संत अवतार सिंह यादगारी जिम” का लोकार्पण राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया। ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित यह जिम अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके लिए राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (MPLAD) फंड से 9 लाख 42 हजार रुपये की राशि जारी की थी। जिम में उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि युवाओं को बेहतरीन फिटनेस सुविधाएं मिल सकें और वे खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित हों।

खेल और स्वास्थ्य में मिसाल बन रहा सीचेवाल उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि संत सीचेवाल के नेतृत्व में इस गांव ने पर्यावरण संरक्षण में पहले ही वैश्विक पहचान बनाई हैष अब यह स्वास्थ्य व खेलों के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने गांवों में खेल संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। डॉ. रवजोत सिंह ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्वस्थ पंजाब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत प्रत्येक गांव में खेल मैदान और स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प इस अवसर पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को खेलों और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से जोड़ना समय की प्रमुख आवश्यकता है, ताकि उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके। इसी उद्देश्य से उनके सांसद निधि फंड से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। अंत में सरपंच बूटा सिंह और समस्त ग्राम पंचायत ने संत सीचेवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से गांव के युवाओं को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं मिलेंगी, जिससे खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles