spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मधुबनी से 42 बच्चे पटना रवाना:मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा




मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मधुबनी जिले से 42 बच्चों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। इन बच्चों को हृदय संबंधी बीमारियों का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। इन सभी बच्चों की विस्तृत स्क्रीनिंग इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईसी), पटना में होगी। स्क्रीनिंग के बाद गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ संस्थानों में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बाल हृदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह योजना विशेष रूप से जन्मजात हृदय रोग, जैसे दिल में छेद (कॉनजेनिटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित बच्चों को लक्षित करती है। यह जांच शिविर इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना और सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया है। शिविर में अहमदाबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम बच्चों की जांच कर रही है। जांच के बाद चिन्हित बच्चों को निःशुल्क सर्जरी और उपचार की सुविधा मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आरबीएसके के माध्यम से बच्चों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि उन्हें अपने बच्चे में हृदय संबंधी समस्या की आशंका है, तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से संपर्क करें। आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि स्क्रीनिंग कैंप में नामांकन प्रक्रिया आरबीएसके के माध्यम से पूरी की जाती है। इससे पात्र बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की यह पहल बच्चों के जीवन को बचाने और उनके स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles