spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में मकान से लाखों की चोरी:पीछे की दीवार तोड़कर घुसे, सो रही थी परिवार की महिलाएं, सोने-चांदी के जेवर ले गए




पलवल के रामपुर खोर गांव में देर रात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना 2 जून की रात को हुई, जब घर में महिलाएं सो रही थीं। चांदहट थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुर खोर निवासी जगदेव ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 जून की रात चोरों ने उनके मकान की पीछे की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे के अंदर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बृज की 84 कोस परिक्रमा में गया था मालिक पीड़ित के अनुसार, चोर उनके घर से 9 जोड़ी चांदी की तोड़िया, 19 जोड़ी चुटकी, एक तगड़ी, दो लच्छा, दो करूला, एक जोड़ी मोटे पाजेब, सोने का एक मंगलसूत्र, चार लोंग, चार अंगूठी, एक टीका, एक ओम, एक जोड़ी कानों की बाली, एक घड़ी और 20 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। जगदेव ने बताया कि वह बृज 84 कोस की परिक्रमा करके 2 जून को ही लौटे थे। उनका बड़ा बेटा ड्यूटी पर था और छोटा बेटा भी घर से बाहर था। जगदेव खुद घर से कुछ दूरी पर बने नौहरे में सो रहे थे, जबकि घर पर महिलाएं सोई हुई थीं। मकान की पीछे की दीवार तोड़ी यह वारदात रात करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच हुई। चोरों ने मकान की पिछली दीवार में एक हॉल बनाकर कमरे में प्रवेश किया। चोरी करने आए दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान होने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles