spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फैक्टरी की आग ने छीन ली जिंदगी:बहादुरगढ़ में चार दिन मौत से जंग लड़ने के बाद श्रमिक ने तोड़ा दम, प्रबंधन के खिलाफ केस




झज्जर जिल के बहादुरगढ़ सेक्टर-17 स्थित एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में लगी आग का हादसा एक श्रमिक की जान ले गया। आग में गंभीर रूप से झुलसे कानपुर निवासी श्रमिक जगदीश ने चार दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को प्लॉट नंबर 261-262 स्थित फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई थी। हादसे में दो श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगदीश की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही आग लगने के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। हादसे ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल औद्योगिक इकाइयों में लगातार सामने आ रहे अग्निकांडों के बीच यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही तो इसकी वजह नहीं बनी। परिवार का सहारा छिन गया रोजगार की तलाश में कानपुर से बहादुरगढ़ आए जगदीश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पांच दिन तक जिंदगी के लिए लड़ता रहा जगदीश आग लगने के बाद गंभीर रूप से झुलसे जगदीश को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। परिवार में उसकी मौत के बाद शोक का माहौल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles