spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में परिवार की दयनीय हालत देखा पसीजा दिल:5000 रुपए, कूलर लेकर पहुंचे चौकी इंचार्ज, बोले-बहनजी आगे जरूरत पड़े तो बताना




कैथल में एक पुलिस कर्मचारी का दिल उस समय पसीज गया, जब उसने पेट्रोलिंग के दौरान एक ऐसे परिवार को देखा, जिसमें परिवार का मुखिया अपाहिज मिला। जो घर की मुख्य महिला थी वह आंखों से अंधी और बोलने में भी सक्षम नहीं थी। कर्मचारी ने तुरंत निर्णय लिया कि किसी न किसी तरह से परिवार की सहायता की जाए, ताकि उस परिवार के छोटे छोटे चार बच्चों का पालन पोषण हो सके। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चों के लिए मंगवाया कूलर पुलिसकर्मी ने जब परिवार के सदस्यों से बातचीत की तो पता चला कि उनके घर में खाने के लिए रोटी के भी लाले पड़े हैं और पूरा परिवार केवल एक ही कमरे में गर्मी में रह रहा है। कर्मचारी में तुरंत अपनी जेब से पांच हजार रुपए निकाले और महिला को देते हुए कहा- बहन जी आप ये रुपए रख लो, और जरूरत पड़े तो बता देना। साथ ही तुरंत प्रभाव से परिवार के लिए एक कूलर की भी व्यवस्था की ताकि बच्चों को गर्मी में न सोना पड़े। आगे भी सहायता का आश्वासन जी हां, हम बात कर रहे हैं कैथल के अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार की। उन्होंने गरीब परिवार की लाचारी को समझा और उसकी सहायता की। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार को एक चावल की बोरी और घर का अन्य सामान भी दिया और साथ ही कहा कि वे अपनी ने कमाई से दिन रात इस परिवार की सहायता के लिए तैयार रहेंगे। परिवार के हालात देख आई दया जब वीडियो के संबंध में अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे एसपी कैथल के दिशा निर्देश अनुसार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामनगर में इस परिवार को देखा तो तुरंत उनके मन में दया भावना जागी और उन्होंने परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया। साथ ही परिवार को आगे भी किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर तुरंत उनसे संपर्क करने के लिए कहा। एएसआई सुरेश ने बताया कि उनके इस कार्य की उच्च अधिकारियों ने भी सराहना की है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर किसी जरूरतमंद परिवार की समस्या उनके सामने आए तो उस परिवार की खुद भी सहायता करें और इसके बारे में उन्हें भी बताएं, ताकि जितना संभव हो सके, वे परिवार का सहयोग कर सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles