![]()
हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में आंधी, बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में बारिश और 50 से 60 किमी तक तेज हवाएं चलेंगी। इसी तरह 4 जून को हरियाणा के अधिकतम इलाकों में बारिश हो सकती है। 6 जून तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। वहीं मंगलवार को एक दिन पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। सिरसा में सबसे ज्यादा 41.2°C तापमान पहुंच गया। वहीं नारनौल में रात का तापमान सबसे कम 22°C दर्ज किया गया। जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम… अभी तक 18% ज्यादा बारिश मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, 1 मार्च से 31 मई तक प्रदेश में 52.4 मिमी. बारिश हुई है। औसतन बारिश 44.6 मिमी. होती है। यानी सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। अब जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश मानी जाएगी। प्रदेश में जून-सितंबर तक मानसून का सीजन होता है। अब सर्कुलेशन पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएंगे। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3°C नीचे बना हुआ है। हालांकि, सिरसा जिला 41.2°C अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। इसके विपरीत, ठंडी हवाओं के चलते सूबे का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3°C कम दर्ज किया गया। इसमें महेंद्रगढ़ का नारनौल क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 22.0°C पर पहुंच गया।
Source link
हरियाणा के 7 जिलों में आंधी-बारिश का ओरेंज अलर्ट:50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 6 जून तक मौसम खराब रहेगा







