spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी ट्रक ड्राइवर को अमेरिका में 75 साल की कैद:55 साल तक जमानत भी नहीं मिलेगी; ₹90 करोड़ की कोकीन बरामद हुई थी




अमेरिका में पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर को कोर्ट ने 75 साल कैद की सजा सुनाई है। उससे पुलिस ने 90 करोड़ की कोकीन पकड़ी गई थी। वह 106Kg कोकीन कचरे के पैकेट में छुपाकर ले जा रहा था। हालांकि ड्राइवर ने अपनी सफाई में कहा कि उसके इसके बारे में पता नहीं था। मगर, उसकी वॉट्सऐप चैट से खुलासा हो गया, जिसमें उसके कोकीन डिलीवरी के बदले 5400 डॉलर में सौदा होने की बात सामने आई। 30 साल के ड्राइवर को 55 साल तक जेल से बाहर आने की छूट नहीं मिलेगी। इस लिहाज से अब 85 साल की उम्र के बाद ही उसे जमानत मिल सकेगी। हालांकि कोर्ट ने उसके जेल में बिताए 407 दिनों को भी सजा में जोड़ दिया। पंजाबी ट्रक ड्राइवर के पकड़े जाने की पूरी कहानी… जोबनप्रीत बोला-ड्रग की जानकारी नहीं थी
अदालत में सुनवाई के दौरान जोबनप्रीत सिंह ने अपना बचाव करते हुए दावा किया था कि उन्हें ट्रक में ड्रग्स होने की कोई जानकारी नहीं थी और वे सिर्फ एक लीगल लोड यानी वैध सामान ढो रहे थे, लेकिन अभियोजन पक्ष यानी प्रॉसीक्यूशन ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए फोन मैसेजेस को सबूत के तौर पर पेश किया, जिनमें इस काम के लिए 5400 डॉलर के भुगतान का साफ जिक्र था, जिससे यह साबित हो गया कि वे एक ड्रग म्यूल यानी तस्करी के साधन के रूप में काम कर रहे थे। 900 ग्राम से अधिक कोकीन पर 120 साल तक की सजा
इलिनॉय की ड्रग ट्रैफिकिंग गाइडलाइंस के अनुसार यदि कोकीन की मात्रा 900 ग्राम से अधिक होती है, तो तस्करी के इस गंभीर आरोप में अपराधी को 30 से लेकर 120 साल तक की जेल हो सकती है। कैलिफोर्निया से ट्रक चलाने वाले पंजाबी मूल के जोबनप्रीत सिंह की इस गिरफ्तारी और इतनी लंबी सजा की खबर ने अमेरिकी-भारतीय समुदाय और पंजाबी मीडिया में भारी चर्चा बटोरी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles