![]()
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 8 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के प्रति विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रो. बिश्नोई ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी मौजूदा और नए पाठ्यक्रम उद्योग तथा बाजार की वर्तमान मांगों के अनुरूप हैं। ये सभी रोजगारोन्मुखी हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित किए जा रहे हैं। जीजेयू की साइट पर उपलबध है प्रॉस्पेक्टस : कुलपति दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी, जैसे सीटों की संख्या, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा (जहां लागू हो), काउंसलिंग शेड्यूल और शुल्क संरचना, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून है। बीटेक, बीफार्मा और संबंधित लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी (एचएसटीईएस), पंचकूला के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gjust.ac.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। अधिक जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।
Source link
जीजेयू में दाखिले की अंतिम तिथि 8 जून तक बढ़ी:ऑनलाइन किया जा सकता है अप्लाई, स्टूडेंट की मांग पर लिया गया निर्णय







