![]()
अमृतसर की 100 फीट रोड स्थित नोवेल्टी स्वीट्स में मंगलवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले दुकान के किचन क्षेत्र में लगी और देखते ही देखते रसोई के एक हिस्से में फैल गई। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की सतर्कता से हादसा टला फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। जानमाल का नुकसान नहीं राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की बात कही है।
Source link
अमृतसर की नोवेल्टी स्वीट्स में भीषण आग:कई मीटर तक फैला धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू







