spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:खेल कर लौटे बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देखा; प्रेम-प्रसंग की आशंका




हरियाणा के नूंह जिले के गांव बीबीपुर में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बीबीपुर निवासी शहनाज (28) पत्नी हकीमुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हकीमुद्दीन पेशे से ड्राइवर है और घटना के समय वह गाड़ी पर था। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे शहनाज के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी मां को कमरे में पंखे से फंदे पर लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान दर्ज किए घटना की सूचना मिलते ही चौकी जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें। प्रेम प्रसंग की आशंका, अधिकाारिक पुष्टि नहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, जिनमें प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की भी बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े 6 बजे से लेकर 8 बजे की बीच किसी अज्ञात नंबर से कॉल पर बात और चैट हुई है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच कर रही चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles