spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह पुलिस ने अरेस्ट किए दो वाहन चोर:चोरी की स्कूटी और बाइक बरामद, जांच में कई मामलों में वांछित मिला युवक




नूंह जिले में पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक कई पुराने चोरी के मामलों में वांछित था। थाना नगीना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी नगीना, हाल निवासी सोहना के रूप में हुई। स्कूटी के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच करने पर वह चोरी की पाई गई। कई मामलों में वांछित चल रहा था युवक पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु विभिन्न चोरी और वाहन चोरी के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ गुरुग्राम जिले के अलग-अलग थानों में चोरी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। दूसरी कार्रवाई में पुलिस की एक अन्य टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान तौफीक पुत्र शेर मोहम्मद निवासी रूपड़ाका को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वाहन पर संदेह होने पर पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर की जांच की। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह बाइक नूंह शहर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी (FIR) पहले से दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles