spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में अवैध पटाखों से भरे 2 वाहन पकड़े:3 आरोपी गिरफ्तार; 595 पेटी मिलीं, गत्तों की आड़ में लेकर जा रहे थे विस्फोटक सामग्री




जींद पुलिस के सफीदों CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई असंध-सफीदों रोड पर गांव रोढ बस अड्डे के पास की गई, जहां दो वाहनों से कुल 3867 किलो 500 ग्राम सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ सफीदों के प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि उनकी एक टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि 2 वाहनों में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। मौके पर पुलिस को पिकअप वाहन नंबर HR 56B-1484 और अशोक लीलैंड ट्रक नंबर HR 64A-5193 खड़े मिले। पुलिस ने जसबीर उर्फ मितु और महीपाल (दोनों निवासी कोरड़ा, कैथल) तथा नीरज (निवासी धनौली, करनाल) नामक 3 व्यक्तियों को काबू किया। दोनों वाहनों से 595 पेटियां बरामद हुईं फायर ब्रिगेड विभाग को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मदद से गाड़ियों में लोड गत्ते की पेटियों की जांच की गई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे और विस्फोटक सामग्री पाई गई। दोनों वाहनों से कुल 595 पेटियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन लगभग 3867 किलो 500 ग्राम था। सामग्री सील की, वाहनों कब्जे में लिया आरोपियों से बरामद सामग्री के संबंध में लाइसेंस और परमिट मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने सामग्री के नमूने लेकर सील कर दिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सफीदो में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles