spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खराब:गंदगी देखकर सीएमओ हुई नाराज, ओपीडी स्लिप पर डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं




जींद की सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने शनिवार को उचाना नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। निरीक्षण में अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि 15 दिनों बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि फिर से गंदगी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. सुमन ने बिना ड्रेस में ड्यूटी कर रहे एचकेआरएन कर्मचारियों को तत्काल ड्रेस पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडरों की जांच की, जिनमें से कुछ खाली पाए गए। इन खाली सिलेंडरों को बदलकर नए रखने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक उपस्थिति और मरीजों के लिए लगाई गई लिफ्ट की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। ओपीडी स्लिप पर सिग्नेचर करें डॉक्टर: सीएमओ निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी खराब पाई गई, जिसे बदलने के निर्देश दिए गए। वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते समय सीएमओ ने ओपीडी स्लिप की जांच की। ओपीडी स्लिप पर डॉक्टर के हस्ताक्षर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि मरीज की जांच करने वाले डॉक्टर के हस्ताक्षर ओपीडी स्लिप पर अनिवार्य रूप से होने चाहिए। डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ का काम संतोषजनक है, लेकिन साफ-सफाई को लेकर वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने एसएमओ को 15 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टाफ को ड्रेस कोड का पालन करने और ओपीडी स्लिप पर डॉक्टर के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के लिए भी कहा। मंजूरी लेकर स्थानीय स्तर पर खरीदी जाएं दवाएं सीएमओ ने यह भी निर्देश दिए कि जो दवाएं वेयरहाउस से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं, उन्हें मंजूरी लेकर स्थानीय स्तर पर खरीदा जाए। उन्होंने फायर एनओसी को लेकर भी जानकारी ली और बताया कि जींद सिविल अस्पताल के फायरमैन को सोमवार को बुलाया जाएगा, ताकि संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। अल्ट्रासाउंड मशीन को उचाना अस्पताल में लाया जा सकता है, लेकिन इसके संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता अधिक महत्वपूर्ण है, जिसकी मांग भेजी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles