![]()
पानीपत जिले के समालखा में सीआईए थ्री पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बापौली माजरा निवासी साहिल के रूप में हुई है। उसे हरिद्वार बाइपास रोड से झांबा बापौली रोड चौक पर पकड़ा गया। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मंगलवार देर शाम को पुलिस टीम गश्त पर थी। हरिद्वार बाइपास रोड से झांबा बापौली रोड चौक पर एक संदिग्ध युवक पीठू बैग टांगे खड़ा मिला। पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान साहिल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई, जो अनलोडेड थी। 3 हजार में बागपत से खरीदी देसी पिस्टल पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया पर हथियार देखकर रखने का शौक हो गया था। इस शौक को पूरा करने के लिए उसने करीब डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में मेरठ रोड पर एक युवक से 3 हजार रुपए में यह देसी पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link
समालखा में देसी पिस्टल समेत युवक अरेस्ट:यूपी से खरीद कर लाया, सोशल मीडिया हथियार देखकर चढ़ा शौक







