![]()
चंडीगढ़ | गर्मियों में लगातार स्वेटिंग होने के कारण पहनी हुई जूलरी से इन्फेक्शन के साथ एलर्जी का खतरा रहता है। साथ ही आर्टिफिशियल जूलरी का रंग भी फीका पड़ने लगता है। ऐसे में एंटी-टार्निश जूलरी इस मौसम में ट्रेंड कर रही है। न केवल युवाओं के लिए, बल्कि उम्रदराज लोगों के लिए भी कई तरह के डिजाइन अवेलेबल हैं। जूलरी को कैरी करते ही हमारा लुक पहले से अच्छा दिखाई देने लगता है। वियरिंग एकदम से स्टाइलिंग में बदल जाती है। ऐसे में इन दिनों मार्केट में एंटी-एलर्जिक जूलरी का ट्रेंड चल रहा है। यह एंटी-टार्निश भी होती है, यानी कि इसका रंग खराब नहीं होता। यह जूलरी स्टेनलेस स्टील से बनती है और इसपर वेक्यूम प्लेटिंग होती है, जो इसे एंटी-एलर्जिक और एंटी-टार्निश बनाती है। जानते हैं इसके बारे में… पेंडेंट लव| रोजाना अगर गोल्ड नहीं पहन सकते तो इन नेकलेस को कैरी कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग मोटिफ के पेंडेंट आसानी से मिल जाएंगे। इसमें हार्ट, स्केयर, फ्लावर, ईविल आई आदि कई अॉप्शन हैं। नाम के पहले अक्षर के पेंडेंट भी मिल जाएंगे। पाइराइट रिंग्स पाइराइट को फूल्स गोल्ड भी कहते हैं। यह एक तरह का स्टोन है। इसे गुडलक के लिए पहनते हैं। इसकी एनर्जी को बढ़ाने के लिए इसे समय-समय पर धूप में रखकर चार्ज करना चाहिए। इसमें ब्रेसलेट के अॉपशन भी हैं। डिफरेंट शेप ब्रेसलेट|अगर आपने एंटी-टार्निश ब्रेसलेट पहना हो तो कोई नहीं बता सकता कि प्योर गोल्ड है या स्टेनलेस स्टील से तैयार है क्योंकि इसमें इतनी फिनीशिंग और चमक होती है जो इसे गोल्ड जूलरी जैसा दिखाता है। इसमें ओवल, ओपनेबल, कटआउट, लेस, क्वाइन स्टाइल ब्रेसलेट हैं। थिक जूलरी|इस पैटर्न, स्टाइल और चमक के ईयरिंग एंटी-टार्निश जूलरी में ही ज्यादातर देखने को मिलते हैं। इनकी खासियत होती है हैवी लुक, जो देखने में थिक लगते हैं, मगर इनका वजन कम होता है। आसानी से कैरी कर सकते हैं, पहनने से कान में दर्द भी नहीं होता। बोल्ड रिंग्स|इन्हें बोल्ड रिंग्स कहते हैं। ऐसे डिजाइन ओरिजनल गोल्ड में बहुत कम देखने को मिलते हैं क्योंकि गोल्ड महंगा होता है। इसलिए इन रिंग्स को ना केवल वेस्टर्न या फ्यूजन बल्कि ट्रेडिशनल अटायर के साथ भी पहन सकते हैं। कुछ रैंडम आकार भी दिए जाते हैं जो इन्हें यूनिक बनाते हैं। इन दिनों लोग एलर्जी से बचने और अप-टू-डेट दिखने के लिए एंटी-एलर्जिक जूलरी अपना रहे हैं। _photocaption_यह हैं खास ऑप्शन *photocaption*
Source link
गर्मीयों में चुने एंटी-टार्निश व एंटी एलर्जिक जूलरी…







