spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल के गिरिश खेड़ा आप के जिला अध्यक्ष बने:क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता देने की घोषणा; बोले-जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार




हरियाणा के नारनौल में आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता गिरिश खेड़ा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को मोहल्ला केशव नगर स्थित निजी स्कूल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरिश खेड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए पार्टी नेतृत्व, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता तथा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पीएसी का भी गठन उन्होंने बताया कि जिले में संगठन विस्तार और आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) का गठन भी किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता देना, लोगों को जागरूक करना और पार्टी से जोड़ना है। केंद्र सरकार कर रही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग पत्रकारों से बातचीत में गिरिश खेड़ा ने भाजपा पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बना रही है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी भविष्य में पंजाब, गुजरात और हरियाणा की राजनीति में मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगी तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जयसिंह सैनी, विवेक भटनागर, हरेंद्र शर्मा, भूतपूर्व फौजी करण सिंह, सोमवीर, कैप्टन विक्रम सिंह, हवासिंह, रामदेव, राजेश कुमार, राजेंद्र जैलदार, अशोक कुमार, मनीष खन्ना, अनुपम गौड़, मनोज कुमार, संजय सैनी, विजय सिंह, निर्मल सिंह, उत्तम, सुरेश कुमार और आयुष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles