spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी का मामला सुलझाया:4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद, एक ही दिन आधा दर्जन की वारदात




महेंद्रगढ़ जिले की थाना शहर कनीना पुलिस ने किसानों के कुओं और ट्यूबवेलों से कृषि उपकरण चोरी करने वाले गिरोह पर्दाफास किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बल्कि चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए त्वरित और प्रभावी रणनीति अपनाई। जांच के पहले चरण में दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा गया। इसके बाद, कड़ाई से पूछताछ और गहन जांच करते हुए 29 अप्रैल को चोरी का सामान खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया। यूपी के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों की पहचान रोहित निवासी जलमपुर, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी कनीना) और सुशील निवासी जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी कनीना)। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर किसानों के चोरी हुए तमाम उपकरण और सामान बरामद कर लिए हैं। एक ही दिन में कई किसानों को बनाया था निशाना यह पूरी कार्रवाई कनीना निवासी सुरेश कुमार की शिकायत के बाद शुरू हुई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरों ने 27 अप्रैल को एक ही दिन में क्षेत्र के कई किसानों को अपना शिकार बनाया था। किसके यहां से क्या क्या हुआ चोरी सुरेश कुमार: 3 गुज्जी और 1 टी चोरी। भादूराम: 2 गुज्जी और 1 बैंड चोरी। सचिन: 2 बैंड चोरी। राकेश: 1 टी, 2 बैंड और 2 गुज्जी चोरी। प्रदीप: 1 बैंड चोरी। इसके अलावा, 21 अप्रैल को गाहड़ा रोड पर स्थित एक ट्यूबवेल से 4 बैंड, 2 टी, 3 गुज्जी, एल्युमिनियम के गुटके, बर्तन और लगभग 170 फुट थ्री-फेस केबल भी चोरी की गई थी। कानूनी कार्रवाई और बरामदगी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की मुस्तैदी के कारण न केवल चोर और खरीदार सलाखों के पीछे पहुंचे, बल्कि मेहनतकश किसानों का कीमती सामान भी सुरक्षित वापस मिल गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह गिरोह क्षेत्र में हुई अन्य छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों में भी शामिल था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles