spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चालान से बचने को युवती के स्टंट से मचा हड़कंप:फरीदाबाद में चौक पर रिवर्स में दौड़ाई थार, कई बाल-बाल बचे, पुलिस घेरकर पकड़ा




फरीदाबाद में शहर के व्यस्ततम बीके चौक पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 19 वर्षीय युवती ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपनी थार गाड़ी को खतरनाक तरीके से करीब 200 मीटर तक रिवर्स में दौड़ा दिया। इस लापरवाही के कारण सड़क पर चल रहे कई वाहन और बाइक सवार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा 11 बजे जेडटीओ इंद्रजीत और एएसआई नानक चंद की टीम बीके चौक पर तैनात थी। इसी दौरान मेट्रो मोड़ की तरफ से आ रही एक काले रंग की थार (HR नंबर) को रोका गया क्योंकि उसके शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी थी। जैसे ही पुलिसकर्मी ने रुकने का इशारा किया, युवती ने गाड़ी रोकने के बजाय अचानक रिवर्स गियर डाल दिया। 200 मीटर तक मचाया हड़कंप, बाल-बाल बचीं जानें युवती ने व्यस्त सड़क पर ही तेजी से गाड़ी पीछे दौड़ानी शुरू कर दी। अचानक हुई इस हरकत से मेट्रो मोड़ की तरफ से आ रहे चालकों को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो से तीन बाइक सवार थार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को रुकवाया। 10,500 रुपये का चालान, रोने लगी युवती ट्रैफिक विभाग के जेडटीओ इंद्रजीत ने बताया कि गाड़ी से मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में 10,500 रुपये का चालान काटा गया। युवती एनआईटी-1 की रहने वाली है। हालांकि, पकड़े जाने के बाद युवती रोने लगी, जिसे देख पुलिस ने ‘डेंजरस ड्राइविंग’ का अतिरिक्त चालान करने के बजाय उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। शहरवासियों ने जताई नाराजगी इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद पुलिस की नरमी पर शहरवासियों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत किसी की जान ले सकती थी। नागरिकों ने मांग की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि उदाहरण पेश किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles