spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में विवाहिता को घर से निकाला:दहेज में मांग रहे थे रुपए, पति, सास पर FIR




कैथल में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, उससे मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पति सहित ससुराल पक्ष से उसकी सास पर ये आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2024 में हुई थी शादी विवाहिता ने पुलिस को भी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसम्बर 2024 में दीपक नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो आरोपियों ने उसे ठीक-ठाक रखा, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट करने लगे। दहेज में उसे पैसे की मांग की गई। आरोपी की मां भी इसमें शामिल थी। समझाने पर नहीं माने इस संबंध में कई बार उसके परिजनों ने आरोपियों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उससे मारपीट कर रात को घर से बाहर निकाला गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना एसएचओ कुलदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों का खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles