Top 5 This Week

Related Posts

8 Centres, 2668 Aspirants; Tight Security


सोनीपत9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डीसी नेहा सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। - Dainik Bhaskar

डीसी नेहा सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर प्रशासन तैयार है।

डीसी नेहा सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षार्थियों की सुविधा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिले में आठ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे 2668 परीक्षार्थी

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-2026 परीक्षा के लिए सोनीपत शहर में 8 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर कुल 2 हजार 668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

डीसी नेहा सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

सीसीटीवी निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड रखेंगे कड़ी नजर

बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे परीक्षा से 2 दिन पहले स्थापित कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक जांच सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध हों सभी मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, छायादार स्थान, शौचालय, बिजली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और छाया की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पहले सभी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए।

डीसी बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग रहेगा अलर्ट मोड पर

डीसी बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के नजदीक एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।

परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश डीसी ने परीक्षार्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए बताया कि परीक्षा में केवल हॉफ बाजू के कपड़े पहनकर ही आएं। परीक्षार्थी खुली चप्पल, सैंडल या कम हील वाले जूते पहन सकते हैं। घड़ी, अंगूठी, कंगन, गहने या अन्य आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।

घड़ी, अंगूठी, कंगन, गहने या अन्य आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

मोबाइल, बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, पर्स, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी केवल अपना एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और एक पारदर्शी पानी की बोतल साथ लेकर जा सकते हैं।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की अपील की है ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े

बेहतर समन्वय से होगी परीक्षा की सफल मॉनिटरिंग डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का सफल आयोजन जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

सभी विभाग अपनी भूमिका का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश सिमरन, एसीपी अमित धनखड़, जीएम रोडवेज संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें