कैथल में रबी सीजन 2026 के तहत गेहूं की खरीद का कार्य राजौंद क्षेत्र में लगभग संपन्न हो चुका है। राजौंद मार्केट कमेटी और इसके अधीन आने वाले खरीद केंद्रों पर अब गेहूं की आवक शून्य हो गई है। प्रशासन अब मंडियों से गेहूं के उठान (Lifting) को जल्द से जल्द
.
इस बार किसानों के लिए मंडी की राह उतनी आसान नहीं थी। सचिव ने स्वीकार किया कि सीजन की शुरुआत में किसानों को गेट पास कटवाने और बायोमेट्रिक जांच की नई व्यवस्था के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, इन तकनीकी बाधाओं के बावजूद किसानों ने अपनी पूरी फसल मंडी तक पहुँचाई। फसल की तौल के लिए धर्म कांटों का उपयोग किया गया और अब आढ़तियों द्वारा ट्रकों के वजन के आधार पर उठान कार्य किया जा रहा है।
जल्द खाली होंगी मंडियां
खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्राथमिकता शेष 24 प्रतिशत गेहूं को मंडियों से उठाकर सुरक्षित गोदामों तक पहुँचाने की है। सचिव ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई है कि आगामी कुछ दिनों में उठान का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे मंडियां पूरी तरह खाली हो जाएंगी।
किस केंद्र पर कितनी हुई आवक?
मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न केंद्रों पर गेहूं की आवक का ब्योरा इस प्रकार है:
राजौंद मुख्य मंडी: 2,39,534 क्विंटल
किठाना खरीद केंद्र: 2,62,280 क्विंटल (सर्वाधिक आवक)
जाखोली केंद्र: 1,14,963 क्विंटल
सेहरदा केंद्र: 66,367 क्विंटल
उठान की स्थिति: जाखोली सबसे आगे
मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक कुल 76 प्रतिशत गेहूं का उठान गोदामों तक हो चुका है। अलग-अलग मंडियों की स्थिति इस प्रकार है:
जाखोली: 91% (सबसे तेज़ उठान)
किठाना: 80%
सेहरदा: 76%
राजौंद: 64%
