spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

7 साल की मासूम को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर,मौत:दुकान से चीज लेकर आ रही थी;एक दिन पहले हुए है स्विफ्ट




खेड़ली कस्बे के बाईपास रोड पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने सड़क पार कर रही मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान प्रिया गर्ग (7) पुत्री रविकांत गर्ग के रूप में हुई है। वह घर के पास स्थित दुकान से खाने-पीने का सामान लेकर लौट रही थी। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत उसे खेड़ली उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बेटी के पिता प्राइवेट टीचर है जो गांव बहसीना से रविवार को स्विफ्ट हुआ था,जो खेड़ली में किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के मकशद से आया था।सोमवार सुबह बेटी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles