spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

3 बच्चों के पिता ने युवती से की लव मैरिज:कुरुक्षेत्र की रहने वाली, गर्भवती होने पर खुलासा; बोलीं- पत्नी-बच्चों की सच्चाई छिपाई




कुरुक्षेत्र जिले में तीन बच्चों के बाप ने पहली शादी छिपाकर युवती से लव मैरिज कर ली। युवती के प्रेग्नेंट होने के बाद उसे आरोपी की सच्चाई का पता चली। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोपी ने खुद को अनमैरिड बताकर युवती को फंसाया था। कुरुक्षेत्र पुलिस को युवती ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में काम करने के लिए आया था। यहां उनकी आपस में बातचीत होने लगी। इसी बीच उनके बीच अफेयर हो गया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ दिल्ले लेकर आ गया। यहां आरोपी कृष्ण ने उसके साथ दिल्ली कोर्ट में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद खुला राज युवती ने आरोप लगाया कि शादी से पहले आरोपी ने खुद को अनमैरिड बताया था। शादी के बाद आरोपी अपने साथ दिल्ली ले गया। जब वह करीब 7 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी से उसके पास तीन बच्चे हैं। बाद में आरोपी ने दावा किया कि उसका तलाक हो चुका है। जिद करने पर घर लेकर आया शादी के करीब 1 साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद आरोपी उसे अपने घर नहीं लेकर गया। उसने लगातार आरोपी से ससुराल लेकर जाने की जिद की। ज्यादा जिद करने के बाद आरोपी उसे अपने घर ले आया। यहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। 3 महीने पहले घर से निकाला युवती ने बताया कि करीब तीन महीने पहले वह रसोई में काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी उसके पास आया और पैसे की डिमांड करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बांह मरोड़ कर अपने घर से निकाल दिया। थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles