spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में गिरा सफेदे का पेड़, मेन रोड बंद:ट्रांसफार्मर-वाहनों को नुकसान पहुंचा, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले फंसे




पठानकोट के सिंबल चौक के पास एक विशाल सफेदे का पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ और बिजली के ट्रांसफार्मर समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। पेड़ गिरते ही सड़क पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की चपेट में पास लगा बिजली ट्रांसफार्मर, सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन आ गए। गनीमत रही कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा शनिवार सुबह सड़क बंद होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, दफ्तरों के कर्मचारियों और अन्य कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। संबंधित विभाग से पेड़ को हटाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ को हटाने, सड़क को यातायात के लिए बहाल करने और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को तुरंत ठीक करने की मांग की है, ताकि लोगों को और अधिक असुविधा न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles