spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

13वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने किया सुसाइड:फरीदाबाद में नीट परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान, घर में अकेली थी




फरीदाबाद जिले के भूपानी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 की एसआरएस रेजिडेंसी में 18 वर्षीय छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 18 वर्षीय दानविता के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में रहती थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दानविता ने नीट की परीक्षा पास की थी, लेकिन उसे उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिले थे। इसी बात को लेकर वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी। परिजनों का कहना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घर में अकेली थी छात्रा बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में रह रहा है। मृतका के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उसकी मां आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि छात्रा घर पर अकेली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नीट परीक्षा में कम अंक आने के कारण तनाव में थी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया है कि छात्रा नीट परीक्षा में कम अंक आने के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles