spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रेम-प्रसंग के चलते की थी प्रतीक की हत्या:करनाल पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े; 2 नाबालिग जुवेनाइल होम भेजे, मुख्य आरोपी रिमांड पर




करनाल जिले के गांव धौलगढ़ में 10वीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग हैं, जिन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश थी, जिसके चलते आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। छह महीने से चल रहा था विवाद जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी दलजीत जुंडला गांव का रहने वाला है और जुंडला के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। प्रतीक धौलगढ़ के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था, उसी के स्कूल में एक 14 साल की लड़की भी पढ़ती थी। इस लड़की के साथ दलजीत की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। प्रतीक ने करीब छह महीने पहले इसी लड़की को दोस्ती करने के लिए पूछा था लेकिन लड़की ने मना कर दिया था और दलजीत को इसके बारे में बता दिया था। उसके बाद दलजीत ने प्रतीक को उसी के स्कूल गेट पर मिलकर चेतावनी दी थी कि वह लड़की से दूर रहे। जिसके बाद प्रतीक ने लड़की के साथ कोई बातचीत नहीं की। गर्लफ्रेंड से बात करने से गुस्साया दलजीत हाल ही में कुछ दिन पहले प्रतीक ने दोबारा उस लड़की से दोस्ती की बात कही। इसकी भनक लगते ही दलजीत फिर से गुस्से में आ गया और उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर प्रतीक के खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी रेकी भी की। इन आरोपियों में से एक नाबालिग दलजीत के स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है, जबकि दूसरा किसी ओर स्कूल में पढ़ता है। 14 जुलाई को रास्ते में रोककर हमला डीएसपी संदीप के अनुसार, 14 जुलाई को प्रतीक कश्यप हनुमान जी का प्रसाद लेकर जुंडला गांव से अपने गांव धौलगढ़ लौट रहा था। वह बाइक पर सवार था। दोपहर के समय तीनों आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसे गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों के कच्चे रास्ते पर ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम कड़ी घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनके आधार पर पुलिस ने तीनों को राउंडअप किया। पूछताछ में सच्चाई सामने आने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शी धर्मपाल ने बताया कि तीनों हमलावर पहले रेलवे अंडरपास के नीचे खड़े थे। जैसे ही प्रतीक बाइक पर वहां से गुजरा, उन्होंने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक आरोपी ने पीछे से डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीटकर गौहर में ले जाकर बेरहमी से पीटा। धर्मपाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आसपास लोग जुटने लगे तो तीनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही मृतक के ताऊ नफे सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रतीक खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस करेगी गहन पूछताछ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को ही तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया था। अब दो नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी दलजीत को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वारदात से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडे व बाइक की बरामदगी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles