spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में लगी आग:किया जा रहा था वेल्डिंग का काम, पुराने सामान पर चिंगारी गिरने से भड़की




जींद जिले में नरवाना के नवदीप स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में वेल्डिंग कार्य के दौरान आग लग गई। इस घटना में हॉल में रखा पुराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बैडमिंटन हॉल में मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली एक चिंगारी पास रखे पुराने सामान पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते हॉल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पाया काबू फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में हॉल में रखा पुराना फर्नीचर, लकड़ी का सामान और अन्य अनुपयोगी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय हॉल में कोई खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वेल्डिंग से निकली चिंगारी को माना जा रहा है। हालांकि, संबंधित विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। स्टेडियम प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन घटना के बाद स्टेडियम प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसे मरम्मत कार्यों के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles