spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

10वीं-12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा:बोर्ड चेयरमैन बोले- 2 मई तक समापत होगी मार्किंग, इस बार सबसे कम नकलची मिले




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा ली गई सेकेंडरी (10वीं) व सीनियर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही हैं। वहीं विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की जा रही है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि 2 मई तक मार्किंग का कार्य समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उसकी जांच व नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होगा। वहीं स्नातक संकायों के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा। 12 से 15 मई के बीच सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट आउट होने की संभावना है। परीक्षाओं में करीब 5 लाख 21 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं के 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थी और 12वीं के 2 लाख 43 हजार 461 विद्यार्थी (कुल 5 लाख 21 हजार 795 विद्यार्थी) शामिल हैं। यमुनानगर व अंबाला में नहीं मिले नकलची
बोर्ड चेयरमेन डॉ. पवन कुमार के अनुसार इस बार बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब दसवीं व बाहरवी में कुल लगभग तीन सौ केस बने हैं। नूंह जिला ऐसा रहा है जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा (74) केस बने हैं। कई जिले तो ऐसे है जहां एक भी केस नहीं बना। जिसमें यमुनानगर व अंबाला शामिल हैं। बोर्ड चेयरमेन ने बताया कि कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद ऐसा जिला है जहां केवल 1-1 केस बना। कैथल में 4 केस तो पंचकूला में 3 केस बने। सिरसा, हिसार व फतेहाबाद में 2-2 केस बने है। जो कि अपने आप में बड़ी बात हैं। 29 को नकल के केसों की होगी सुनवाई
नकल के केसों की सुनवाई की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इन केसों की 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। जिसमें जिन विद्यार्थियों के केस बने है उन्हें बुलाया गया है। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि रिजल्ट को लेकर भी बोर्ड तैयारियां कर रहा हैं। मई के दूसरे सप्ताह में सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, जबकि सेकेंडरी का रिजल्ट उसके बाद आउट किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles