spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जर्मनी में करनाल-कैथल के 2 युवकों ने गैंग शुरू की:नशा सप्लाई-लूटपाट और रंगदारी की बनाई प्लानिंग; कुरुक्षेत्र टैक्सी लूटकांड में एनकाउंटर




जर्मनी में रहते ही विशाल (24) और निखिल उर्फ नकुल (23) ने अपराध की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली थी। करनाल के कर्ण विहार के विशाल और कैथल के ढांड के निखिल की मुलाकात जर्मनी में हुई थी। वे डंकी रूट के जरिए जर्मनी पहुंचे थे। वहीं पर दोनों ने अपनी गैंग बनानी शुरू कर दी। उन्होंने इंडिया लौटने के बाद रंगदारी, लूटपाट और नशा तस्करी के जरिए जल्दी पैसा कमाने की प्लानिंग बनाई थी। इसके लिए उन्होंने अपने कुछ और साथियों को भी साथ जोड़ा। यहां आकर विशाल और निखिल ने सबसे पहले ढांड के एक कारोबारी से रंगदारी मांगी। अब वे करनाल और पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जर्मनी से 6 जून को लौटा CIA-2 के इंचार्ज मनदीप कुमार के मुताबिक, विशाल 6 जून को जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था, जबकि निखिल पिछले महीने ही डिपोर्ट होकर वापस आया था। दोनों के भारत पहुंचते ही उनकी बनाई योजना जमीन पर उतरने लगी। रंगदारी मांगने के बाद उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। अंबाला के टैक्सी ड्राइवर को बनाया निशाना 12 जून की रात गैंग ने अंबाला के टैक्सी ड्राइवर मंजीत कुमार को निशाना बनाया। मंजीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे अंबाला टैक्सी स्टैंड पर 4 युवक उसके पास आए और कैथल जाने के लिए उसकी होंडा सिटी कार किराए पर बुक की। रात करीब 9:40 बजे गाड़ी पिहोवा में नेशनल हाईवे-152 पर अरुणाय कट के पास पहुंची। पेशाब के बहाने रुकवाई गाड़ी आरोपियों ने पेशाब करने का बहाना बनाकर कार रुकवा ली। जैसे ही गाड़ी रुकी, आगे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया। बदमाशों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। जान के डर से ड्राइवर कार से उतर गया। इसके बाद पीछे बैठे एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाली और चारों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जाते समय वे ड्राइवर का मोबाइल फोन भी साथ ले गए। हिसार के बरवाला से मिली गाड़ी इंचार्ज मनदीप कुमार ने बताया कि आरोपी गाड़ी को लेकर हिसार के बरवाला पहुंचे। यहां ड्राइवर से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और गाड़ी खेत में उतर गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। लूटकांड में विशाल, लविश निवासी किठाणा जिला कैथल, कमलजीत सिंह उर्फ कमली और रोहित कुमार निवासी कुराली जिला मोहाली, पंजाब शामिल थे। 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। इनमें निखिल उर्फ नकुल निवासी ढांड, अभिषेक निवासी कसान, अजय निवासी जखौली जिला कैथल, जसकरण निवासी सिंगपुरा, कमलजीत सिंह उर्फ कमली निवासी सिंगपुरा और रोहित कुमार निवासी कुराली जिला मोहाली को पहले पकड़ लिया था। निखिल ने लूट की वारदात की योजना बनाई थी और हथियार दिए थे। एनकाउंटर में पकड़े गए विशाल-लविश पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह CIA-2 को सूचना मिली कि विशाल और लविश पिहोवा एरिया में मौजूद हैं। टीम ने मुर्तजापुर गांव के पास घेराबंदी की। यहां खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन में लगी, जबकि दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के बेहद करीब से निकल गई। विशाल की टांग में लगी गोली जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान विशाल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी लविश मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल विशाल को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार और 4 खाली खोल बरामद किए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles