spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हॉकी प्लेयर सविता पूनिया पदम श्री अवार्ड लेकर पहुंचेगी सिरसा:गांव-घर पर चल रही तैयारियां, नेशन कप में गोल्ड जीता बढ़ाया मान




हरियाणा के सिरसा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर सविता पूनिया पदम श्री अवार्ड मिलने के बाद आज बुधवार को अपने गांव सिरसा स्थित जोधकां में लौटेगी। सविता के स्वागत में गांव और घर पर तैयारियां चल रही है। गांव पहुंचने पर सविता का ग्रामीणों व परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में सविता ने नेशंस कप में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। यह महिलाओं का नेशंस कप न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) में जून माह में आयोजित हुआ था। ये खेल 15 जून से शुरू हुए और 20 जून तक खेले गए। अब अगला टारगेट वर्ल्ड कप हॉकी है। सविता इसकी तैयारी में जुटेगी। सविता के पिता महेंद्र सिंह का कहना है कि सविता ने न्यूजीलैंड में हुए नेशंस कप में बतौर टीम मेंबर खेला है और इसमें पूरी टीम का सहयोग रहा है। सविता ने अच्छा खेला और इससे देश, हरियाणा और सिरसा जिले का मान बढ़ाया है। इस पर गांव वालों ने भी बधाई दी है और परिवार को गर्व है। इस टूर्नामेंट में पांच से छह मैच हुए, जिसमें ये गोल्ड मिला है। महेंद्र सिंह बोले, सविता को पदम श्री मिलने से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। इस समय वे सविता के साथ सभी परिवार सहित दिल्ली में हैं। सविता ने भी यह अवार्ड मिलने का श्रेय अपने परिवार और टीम को दिया है। अब आगे हॉकी वर्ल्ड कप होना है। सविता इसकी तैयारी बैंग्लोर में करेगी। जल्द ही कैंप के लिए यहां से जाएगी। इसके बाद एशियन गेम्स खेलेगी। अगस्त में होगा हॉकी विश्व कप पिता महेंद्र सिंह ने बताया, एफआईएच (FIH) हॉकी विश्व कप 2026 अगस्त माह में होना है और बेल्जियम एवं नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला व पुरुष दोनों वर्ग में 16-16 टीमें भाग लेंगी। भारत से महिला व पुरुष दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सइके बाद एशियन गेम्स सितंबर माह में चीन में होने हैं। इसका ट्रायल बैंग्लोर में होना है। ये नेशंस कप जीतने से एशियन गेम्स का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति से मिला ये अवार्ड मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, मौजूदा गोलकीपर हैं। उन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से जाना जाता है। टोक्यो ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 पेनल्टी कॉर्नर बचाए थे, जिसके बाद उन्हें द ग्रेट वाल के नाम से पहचान मिली।

सविता पूनिया सिरसा के जोधकां गांव स्थित घर पर रहती है और ससुराल विदेश में हैं। सविता 18वें एशियन गेम्स में हॉकी में रजत पदक विजेता रही और बेस्ट गोलकीपर रह चुकी है। कुमारी सविता सिरसा जिले की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही है। सविता एशिया की ओर से बेस्ट गोलकीपर चुनी जा चुकी है। इसके अलावा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी बेहतरीन गोलकीपर में द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हुई थीं। इससे पहले अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles