![]()
करनाल में घरौंडा थाना क्षेत्र के बिजली बोर्ड क्वाटरों में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोसियों द्वारा छेड़छाड़, जबरदस्ती और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना देर रात उस समय हुई जब महिला घर पर अकेली थी। आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी। रात 11 बजे घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून की रात करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी और उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान दो पड़ोसी घर में घुस आए। उन्हें देखकर वह आंगन में चली गई, लेकिन एक युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर मारा थप्पड़, मिलकर की जबरदस्ती
महिला ने विरोध किया तो एक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दूसरा आरोपी भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। दूसरे आरोपी ने उसे पैरों से पकड़कर कमरे में ले जाने की बात कही। इस दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जातिसूचक शब्द कहकर किया अपमान
शिकायत में महिला ने बताया कि दूसरे आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया। उसने कहा कि वह नीची जाति की है। साथ ही उसके पति को शराबी बताते हुए कहा कि वह कुछ नहीं कर सकता। आरोपियों ने उसे लालच दिया कि वह उनकी बात मान ले, वे उसके खर्च उठाएंगे और पैसे भी देंगे। शोर मचाने पर भागे आरोपी
महिला के अनुसार उसने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके डर से दोनों आरोपी मौके से भाग गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके पति को जान से मार देंगे और नौकरी भी छुड़वा देंगे। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने मांगी कार्रवाई
घटना के बाद महिला ने खुद को मानसिक रूप से बेहद परेशान बताया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि दोनों काफी समय से उसे रास्ते में आते-जाते परेशान कर रहे थे और गलत टिप्पणियां करते थे, जिससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
महिला की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है। जिन दोनों लोगों पर आरोप लगे है उनको थाने में बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
करनाल घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:दुष्कर्म की कोशिश: जातिसूचक शब्द कहकर दी जान से मारने की धमकी, शोर मचाने पर भागे आरोपी







